शिवपुरी: जिले के मानकपुर गांव के रहने वाले विवेक रावत पुत्र उदयसिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया की 27 जनवरी 2025 को वह बाइक से ग्राम सतेरिया से अपने घर की ओर जा रहा था। तभी सतेरिया जाटव मोहल्ला के पास कार क्रमांक MP07 ZS 6167 उसको हॉर्न दे रही थी। तो आगे बच्चियां चल रही थीं जिसके कारण वह कार को साइड नहीं दे पाया तो कार सवार 3 लोग उसे गाली गलौज करने वाले। जब उसने गाली गलौज करने का विरोध किया तो कार चालक ने पहले उसने टक्कर मारी फिर कार की डिग्गी में से हॉकी निकालकर 3 लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उसने देहात थाने में दर्ज कराई पर सुनवाई ना होने के चलते आज बुधवार की सुबह 10 बजे एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।







Be First to Comment