Press "Enter" to skip to content

गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत, कोलारस से रेफर किया लेकिन पर्चा नहीं भेजा, व्हाट्सप्प पर मंगवाया पर्चा, इलाज के दौरान मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पारागढ़ की गर्भवती महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई. डिलीवरी के लिए महिला को कोलारस से जिला अस्पताल रेफर किया गया था.

जानकारी के अनुसार सन्नी आदिवासी निवासी ग्राम पारागण थाना कोलारस ने बताया कि उसकी चाची सोमवती आदिवासी पत्नी मोहन आदिवासी उम्र 31 को डिलीवरी के लिए कोलारस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. कोलारस सामुद्रिक स्वास्थ्य केंद्र से 2 घंटे के बाद उन्हें जिला अस्पताल रैपर कर दिया गया. लेकिन उनके साथ पर्चा नहीं भेजा जिसके कारण जिला अस्पताल में 1 घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा, बाद में व्हाट्सएप पर रेफर का पर्चा मंगवाया. जिसके बाद जिला अस्पताल में इलाज शुरू हुआ. लेकिन इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई. महिला का पीएम कराया जा रहा है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!