Press "Enter" to skip to content

देरी से मिला राशन, ग्रामीणों का हंगामा: खतौरा गांव में भीड़ को काबू करने पुलिस बुलानी पड़ी / Shivpuri News

शिवपुरी जिले में राशन वितरण को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। बदरवास जनपद के खतौरा गांव में देरी से राशन मिलने से नाराज ग्रामीणों ने राशन की दुकान में हड़कंप मचा दिया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पुलिस को बुलाना पड़ा।

ग्रामीणों को राशन दुकान खुलने की सूचना मिली, बड़ी संख्या में लोग राशन लेने पहुंच गए। लंबे समय से राशन न मिलने के कारण भीड़ अनियंत्रित हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान के सेल्समैन हरवेंद्र यादव जानबूझकर राशन वितरण में देरी कर रहे थे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई गरीब परिवारों को पिछले तीन महीने से राशन नहीं मिला है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात बिगड़ते देख इंदार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। वहीं, सेल्समैन हरवेंद्र यादव का कहना है कि इस बार राशन वितरण में कुछ दिनों की देरी हुई थी, जिसके कारण भीड़ एकत्र हो गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग राशन की दुकान पर जमा दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि राशन वितरण व्यवस्था को सुचारू किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!