Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार ट्रक ने दंपति को कुचला: शिवपुरी-झांसी हाईवे पर हुआ हादसा, पुलिस ने जेसीबी की मदद से निकाले शव / Shivpuri News

शिवपुरी-झांसी हाईवे पर सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। करैरा थाना क्षेत्र के एनएच-27 स्थित कॉलेज तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार हादसे में सिद्धपुरा आमोलपठा गांव निवासी प्रागीलाल वंशकार उम्र 45 साल और उनकी पत्नी महादेवी वंशकार उमत 40 साल की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार दंपति रिश्तेदार के घर जा रहा था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!