शिवपुरी के खोड़ गांव में एक महिला ने नशेड़ी पति से परेशान आत्महत्या की कोशिश की। शुक्रवार दोपहर को हुई इस घटना में 28 वर्षीय रूबी जाटव ने घर में रखी जहरीली दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन पहले उसे खोड़ के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिजनों के मुताबिक रूबी का पति प्रेमनारायण जाटव नशे का आदी है। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रूबी लगातार अपने पति से नशा छोड़ने को कहती थी, लेकिन प्रेमनारायण नहीं मानता था।
घटना वाले दिन प्रेमनारायण नशे की हालत में घर लौटा, जिससे दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। विवाद के बाद रूबी ने जहर खा लिया। दोनों के दो बच्चे हैं। डॉक्टरों के अनुसार वर्तमान में रूबी की स्थिति स्थिर है और उनका इलाज जारी है।

पति नशे में घर लौटा: पति-पत्नी में हुआ विवाद, पत्नी ने खाया जहर, हालत स्थिर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लोकायुक्त की कार्रवाई: शिकायत मिलते ही बाबू का बिभाग बदला, फिर भी रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू / Shivpuri News
- कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 पेटी अवैध शराब और कार जब्त, आरोपी फरार / Shivpuri News
- उपार्जन व्यवस्था पर कलेक्टर अर्पित वर्मा सख्त, राजस्व अधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश / Shivpuri News
- गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल का MP बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में छात्रों ने लहराया परचम / Shivpuri News
- महिला को ‘लापता बेटी’ बताकर ले जाने की कोशिश, डीएनए जांच की मांग से बढ़ा विवाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment