शिवपुरी: खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम बमरा की है जहाँ 18 बर्षीय युवक की लाश पेड़ से लटकी मिलने पर गाव में सनसनी फैल गयी।
जहा सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम कर शब को पीएम के भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सूचनाकर्ता मंजू ने बताया कि मेरा भांजा छोटू उर्फ कन्हैया 4-5 माह से मेरे घर पर रहकर बटाई से खेती कर रहा था।जहा बुधवार को वह खेत पर पानी देने गया हुआ और बापिस नही लौटा जब मृतक के पिता कमलसिंह खेत पर गए तो बेटे का शब लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।







Be First to Comment