शिवपुरी। शिवपुरी शहर के गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल में दिनांक 21 जनवरी 2025 मंगलवार को सुबह डीआरडीओ डिफेंस रिसर्च एवं डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन के सीनियर साइंटिस्ट श्री बृजेश सिंह, सचिव, भारत सरकार के साथ डीएसपी, 18 बटालियन एसएएफ, श्री दिलीप छारी, ग्वालियर का आगमन हुआ। जिनका विद्यालय के डायरेक्टर महिपाल अरोरा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट करके किया स्वागत।
श्री बृजेश सिंह अग्नि – 1 से अग्नि – 5 मिसाइल प्रोजेक्ट का डेवलपमेंट, लॉन्चिंग एवं उसकी संपूर्ण जानकारी बच्चों को प्रदान की।
उन्होंने यह भी बताया कि भारत की तीनों सेनाओं (थल सेना, जल सेना और वायु सेना) की जरूरतों के अनुसार हर प्रकार के विमान, टैंक, राइफल, गोला बारूद, मिसाइल, सबमरीन, युद्धक पोत, रडार आदि का डेवलपमेंट एवं रिसर्च के सभी कार्य डीआरडीओ के वैज्ञानिकों द्वारा किए जाते है। बच्चे इंजीनियरिंग करने के बाद डीआरडीओ की प्रवेश परीक्षा देकर देश की सेवा कर सकते है।
श्री बृजेश सिंह वर्तमान में सबमरीन एवं मिसाइल डेबलपमेंट प्रोजेक्ट के प्रमुख के रूप में डीआरडीओ पुणे में अपनी सेवाएं दे रहे है।
श्री दिलीप छारी द्वारा बताया गया कि पुलिस सेना में काफी सारे पद होते है धीरे-धीरे एक पद से दूसरे पद पर आते हैं और एग्जाम देकर भी डायरेक्ट भर्ती भी ले सकते है इसमें विद्यार्थी की बौद्धिक क्षमता के साथ साथ शारीरिक क्षमता का होना भी बहुत जरूरी है।
इस संपूर्ण सभा में बच्चों के मन में उठने वाले सभी प्रश्नों के भी मौजूद अधिकारियों ने सा कुशल एवं संतोषजनक जवाब दिए।
वहीं सभी स्कूल अधिकारियों के साथ स्कूल स्टाफ में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की कार्यक्रम में विशेष कर यह रहा कि किसी भी बच्चे का लक्ष्य अगर अटल रहना चाहिए। अंत में स्कूल की प्रिंसिपल कीर्ति चावला द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया गया।














