शिवपुरी: जिले के पिछोर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम तिंघारी के एक पिता ने अपनी बेटी की शादी के लिए कलेक्टर से बैंक से पैसे निकलवाने की मांग की है.
जानकारी के अनुसार रामसिंह पाल निवासी ग्राम तिंघारी तहसील पिछोर ने जनसुनवाई में कलेक्टर से बेटी की शादी के लिए अपने बैंक में जमा पैसे निकलवाने की मांग की हैं. राम सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 14 फरवरी 2025 को है और उसकी सहकारी बैंक शाखा पिछोर में चार एफडी 49 हजार की जमा है. जिसकी टोटल राशि 1 लाख 96 हजार रुपए हैं जो की बैंक वाले नहीं दे रहे हैं.
राम सिंह ने बताया कि वह अटैक का मरीज है और ऐसे में बेटी की शादी रुक सकती है. इसलिए कलेक्टर से राशि दिलवाने की मांग की है.





