दतिया में तेज बारिश, आंधी से गिरा किला चौक का होर्डिंग

दतिया। जिले में तेज हवाओं के साथ मानसून की पहली मूसलाधार बारिश हुई। जिससे सड़कें पानी से सराबोर हो गई। वही बारिश के साथ चली तेज आंधी ने किला चौक पर भवानी पार्क के सामने लगी बड़ी होर्डिंग को उखाड़ दिया। होर्डिंग गिरने से कोई हताहत नही हुआ यहां अंडे व चाट पकोड़ी के  ठेले लगते हैं। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। 

बारिश से लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिली हैं। दिन के समय तीखी धूप के कारण लोग गर्मी से बेहाल थे। 


संबंधित खबरें