शिवपुरी: जिले के बेहरावदा गांव में शुक्रवार को हुई दो बड़ी घटनाओं ने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह के समय मंदिर के पुजारी वीरेंद्र शर्मा (40) पर जानलेवा हमला किया गया, जिसके बाद शाम को एक ग्रामीण वीरेंद्र यादव (35) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
जानकारी के अनुसार, सुबह के समय गांव के कन्हैया यादव के परिवार ने पुजारी वीरेंद्र शर्मा को चाय पर बुलाया था। वहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद पुजारी पर हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल पुजारी को पहले शिवपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर हालत नाजुक होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
इसी दिन शाम को एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। भैंस चराने गए गांव के वीरेंद्र यादव का शव गांव के बाहर मिला। वह देर रात तक घर नहीं लौटे, जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन की और उनका शव बरामद हुआ।
कोलारस एसडीओपी विजय यादव ने बताया की दोनों घटनाओं की गहन जांच की जा रही है। पुजारी पर हमले के मामले में मुख्य संदिग्ध कन्हैया यादव की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि दोनों घटनाओं में आपसी संबंध हो सकता है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल है, पुलिस टीम मौके पर तैनात है।

सुबह पुजारी पर जानलेवा हमला, शाम को ग्रामीण की लाश मिली, दोनों घटना का पता लगाने जुटी पुलिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- अवैध हथियार मामले में आरोपी दोषमुक्त, न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में दी राहत / Shivpuri News
- गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल ने रचा नया कीर्तिमान, अली अर्सलान बने जिला टॉपर, कई विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन / Shivpuri News
- खनियांधाना की ‘स्मृति’ ने रचा इतिहास: विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने वीडियो कॉल पर दी बधाई; स्कूल को मिलेंगे 25 लाख, परिजनों को गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- नरवर में दिनदहाड़े गेहूं चोरी, CCTV में कैद वारदात, लगातार घटनाओं से बढ़ी दहशत, पुलिस पर उठे सवाल / Shivpuri News
- गांव में घुसा टाइगर, भैंस का किया शिकार; ग्रामीण ने भागकर बचाई जान, हाथियों की मदद से किया गया रेस्क्यू, गांव में दहशत का माहौल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment