ठंड से परेशान बेघर बेसहारा गरीबों को बांटे 100 कंबल
शिवपुरी में मंगलवार का दिन भी कड़ाके की ठंड की आगोश में रहा उत्तर भारत में लगातार जारी बर्फबारी से शिवपुरी मे शीतलहर जारी है.
ऐसे में सबसे ज्यादा उन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिनके पास सर छिपाने के लिए कोई छत नहीं है. वहीं प्रत्येक वर्ष कोई न कोई सामाजिक संस्थाएं ठंड में गर्म कपड़े गरीबों को बांटने का कार्य किया करती थी. लेकिन इस बार कोई सामाजिक संस्थाएं नजर नहीं आई. ऐसे में पोहरी रोड बस स्टैंड के पास रहने वाले केशरिया कुशवाहा आरामशीन वालों के बेटों और उनके साथियों ने गरीबों को ठंड से बचाने का एक प्रयास किया है. जिसमें सभी युवाओं ने एक दूसरे से कंबल खरीदने राशि एकत्रित कर 100 कंबल खरीदे और शहर के अलग-अलग मंदिरों पर पहुंचकर ठंड से परेशान लोगों को कंबल भेंट किए. जिसमें हनूमान मंदिर माधव चौक पर पचास लोगों को कंबल भेंट किए.
उसके बाद मंशापूर्ण मंदिर पर 20 कंबल भेंट किए और बांकडे हनूमान मंदिर पर पहुंचकर गरीबों को 30 कंबल भेंट किए इन युवाओं का कहना है कि अभी और कंबल बांटने की भी तैयारी चल रही है जिससे ठंड से गरीबों को कुछ हद तक राहत मिल सके.
कंबल भेंट करने वाले युवाओं में डैनी कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, पवन कुशवाहा, विरेन्द्र कुशवाहा धर्मेन्द्र कुशवाहा, आकाश कुशवाहा एवं नरेन्द्र राठौर की भूमिका रही.

कड़ाके की ठंड मे जब सामाजिक संस्थाओ ने हाथ खड़े किए तो कुशवाहा समाज के युवाओं ने दिखाई दरियादिली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- भटनावर-झिरी में किराना दुकानों और होटलों से कथित अवैध शराब बिक्री, आबकारी विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News
- पिपरघार स्कूल में पदस्थ शिक्षिका शिखा चतुर्वेदी दुर्घटना में घायल, दोनों हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर; ग्वालियर में हुआ ऑपरेशन / Shivpuri News
- शराब के नशे में पिता ने छह साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, श्यामपुरा में दिल दहला देने वाली घटना / Shivpuri News
- परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment