शिवपुरी: गैर अतिथि संघ B.Ed, D.ed के छात्रों ने आज कलेक्टर को जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने मांग की है कि 27 दिसंबर को जो राज्य पत्र सरकार के द्वारा आया हैं. जिसमें अतिथि शिक्षकों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कहीं है उसे निरस्त किया जाए.
जानकारी के अनुसार रूपेंद्र शर्मा ने बताया कि हम सभी गैर अतिथि संघ B.Ed, D.ed के छात्रों के साथ अन्याय हुआ हैं. 27 दिसंबर 2024 को जो राज्य पत्र सरकार के द्वारा आया है जिसमें उन्होंने अतिथि शिक्षकों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही हैं. पहले उन्हें 25 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता था और बढ़कर अब 50 प्रतिशत कर दिया गया हैं. उस राज्य पत्र आदेश को निरस्त किया जाए.
अभी अतिथि शिक्षको की संख्या 5 प्रतिशत हैं. जबकि गैर अतिथि शिक्षक की संख्या 95 प्रतिशत है. ऐसे में उन्होने अन्याय की बात कहीं हैं. मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है.
गैर अतिथि संघ B.Ed D.Ed के छात्रों ने कलेक्टर को अतिथि शिक्षकों को 50 प्रतिशत आरक्षण निरस्त करने की मांग की / Shivpuri News




