,

लापता बच्चे का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग: पड़ोसी बोले- खेलते समय दूसरे बच्चे को मारा था पत्थर, डर से कहीं भाग गया / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस में अपने घर से लापता हुए 11 साल के छात्र का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। छात्र रविवार को घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी दोपहर 12 बजे वो लापता हो गया।

लापता हुए बच्चे का नाम अनिल जाटव है। वो कोलारस कस्बे के पराई की पौर का रहने वाला है। अनिल अभी 5वीं कक्षा में पढ़ता है। उसके पिता कस्तूर जाटव ने बताया कि रविवार की दोपहर परिजनों ने अनिल को ढूंढा लेकिन उसका पता नहीं लग सका था।

डांट के डर से भागा था बच्चा, अब तक नहीं लौटा
मोहल्ले में पूछताछ में मालूम चला कि अनिल ने खेल-खेल में किसी दूसरे बच्चे को पत्थर मार दिया था। जिसके बाद डांट पड़ने के डर से वो भाग गया था। देर रात तक परिजनों ने अनिल की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है।