शिवपुरी। रन्नौद थाना खेत्र के तहत रन्नौद में रहने वाले एक युवक बृजेश विश्वकर्मा ने अपने पिता रामनिवास विश्वकर्मा की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर के समय बृजेश का अपने पिता के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बृजेश ने पत्थर उठाकर पिता रामनिवास के सिर पर पटक दिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मुआयना किया।




