शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के थनरा गांव के तालाब में नाव के डूब जाने से सरपंच के भतीजे की मौत हुई है। उसका शव 5 घंटे बाद तालाब में नाव के नीचे दबा मिला है। जबकि दो युवक घटना के वक्त तैरकर तालाब से बाहर आ गए हैं। पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की जांच को आगे बढ़ा दिया है।
जानकारी के मुताबिक सरपंच का भतीजा मनीष केवट (18) पुत्र रामजी लाल केवट और मदन केवट (22) पुत्र देवजी केवट अपने भतीजे प्रवेश केवट (19) पुत्र रामलाल केवट के साथ आज गुरुवार की सुबह साढ़े तीन बजे नाव में सवार होकर मछली पकड़ने तालाब में उतरे थे।
तभी कुछ देरी बाद बीच तालाब में अचानक से नाव पलट गई थी। इस घटना में मदन केवट और भतीजा प्रवेश केवट तैरकर तालाब से बाहर आ गए थे। लेकिन मनीष केवट तालाब से बाहर नहीं निकल सका था। बाद में जब चाचा-भतीजे ने घर पहुंचकर तालाब में नाव पलटने सहित मनीष के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर मनीष की तलाश शुरू की गई थी। सूचना मिलते ही थनरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
मनीष की तलाश के लिए ग्रामीण अन्य नाव में सवार होकर तालाब में उतरे थे। यहां करीब 9 बजे के लगभग तालाब में डूबी नाव मिली थी। उसी नाव के नीचे मनीष दवा हुआ था। ग्रामीणों की माने तो मनीष को तैरना आता था। लेकिन वह किन हालातों में नाव में दब कर रह गया। यह फिलहाल सामने नहीं आ सका हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तालाब में नाव डूबने से सरपंच के भतीजे की मौत: मछली पकड़ने तालाब में उतरे थे तीन युवक, दो ने तैर कर बचाई जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “मैं अधूरा जी रहा हूँ…” गाना चलाकर युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर लगाई फांसी / Shivpuri News<br>
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment