Press "Enter" to skip to content

खबर फास्ट – “महिला से मारपीट, 20,000 नकद और गहने लूटे, पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद!”

शिवपुरी, 10 दिसंबर 2024:

थाना खनियाधाना के चमरौआ गांव की 35 वर्षीय महिला रेखा विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

रेखा ने बताया कि 9 नवंबर 2024 की शाम करीब 4:30 बजे गांव के सतेन्द्र पंडित और जीतू पंडित ने उनके घर आकर पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज की। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने डंडों से बेरहमी से उनकी पिटाई की। इस दौरान उनके सिर, माथे, हाथ और कमर पर गंभीर चोटें आईं।

हमले के दौरान आरोपियों ने रेखा के बेटे अंकित का मोबाइल छीन लिया, उनके पति श्रीराम की जेब से 20,000 नकद और उनके गले से मंगलसूत्र भी लूट लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

रेखा का कहना है कि घटना की शिकायत थाने में की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोपियों की धमकियों के चलते उनका परिवार दहशत में है।

प्रशासन से मांगः

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से दोषियों पर सख्त कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!