शिवपुरी: जिले की करैरा थाना पुलिस ने चोरी की 3 मोटरसायकिल बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं.
करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया की 26 नवंबर को सूचना मिली की कामाक्षा मंदिर के पास राज उर्फ छोटू परिहार निवासी दिनारा का अपने साथी के साथ चोरी की मोटर सायकिल बेचने के लिए गल्ला मंडी के पीछे खडा हुआ है। मौके पर राज उर्फ छोटू पुत्र राजू परिहार उम्र 19 साल निवासी तलैया मोहल्ला थाना प्रेमनगर झांसी हाल सिद्धपुरा चंदावरा रोड दिनारा व पीछे बैठे लङके ने अरुण आदिवासी पुत्र महेन्द्र आदिवासी उम्र 18 साल निवासी सिद्धपुरा चंदावरा रोड दिनारा का होना बताया आरोपी राज उर्फ छोटू परिहार निवासी तलैया मोहल्ला थाना प्रेमनगर झांसी हाल सिद्धपुरा चंदावरा रोड दिनारा के कब्जे से 1 मोटर सायकिल होण्डा शाइन कम्पनी की मिली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों ने 2 मोटर सायकिल आरोपी अरुण आदिवासी पुत्र महेन्द्र आदिवासी उम्र 18 साल निवासी सिद्धपुरा चंदावरा रोड दिनारा के घर पर छुपाकर रखना बताया जिसे हमराही फोर्स के साथ जाकर मौके से बरामद की गई। आरोपीगणों को विधवत गिरफ्तार कर एवं चोरी की गई 3 मोटर सायकिल थाने लाए आरोपीगण के विरूद्ध थाना करैरा पर अप0क्र0 893/24 धारा 303(2),317(4),317 (5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार शुदा आरोपीगणो से चोरी की मोटर सायकिल खरीदने व बेचने वालों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है.
इनकी रहीं सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी निरी० विनोद सिंह छावई, उनि देवेन्द्र सिहं तोमर, आर 338 हरेन्द्र गुर्जर, आर 965 सुरेन्द्र रावत, आर 895 राधेश्याम जादौन, आर 670 देवेश तोमर, आर 639 सोनू श्रीवास्तव आर 1011 संदीप चौहान, आर 260 गजेन्द्र चौहान की अहम भूमिका रहीं.






Be First to Comment