Press "Enter" to skip to content

संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 30 नवंबर को शिवपुरी दौरे पर / Shivpuri News

शिवपुरी: संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 30 नवम्बर को शिवपुरी भ्रमण पर आएंगे और  शिवपुरी मे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री सिंधिया 30 नवम्बर को ग्वालियर से प्रस्थान कर प्रातः 11.15 बजे शिवपुरी पहुँचेंगे और मेडिकल कॉलेज भ्रमण और महाविद्यालय प्रशासन एवं प्रबुद्धजन के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 12.30 बजे जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी जाएगें। दोपहर 2 बजे से कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। अपराह्न 4 बजे पुरानी शिवपुरी स्थित सुभाष चौक में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5 बजे पुरानी शिवपुरी में अन्य स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5.25 बजे सैलिंग क्लब पर ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन करेंगे। शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके उपरांत गुना के लिए प्रस्थान करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!