शिवपुरी: शहर के बाहर स्थित एनएचएआई का वायपास पिछले एक साल से खराब हालत में है। एक पट्टी बंद होने और दूसरी पट्टी में गहरे गड्ढे हो जाने के कारण कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें दो लोगों की जान भी जा चुकी है।
जानकारी के अनुसार हाल ही में 25 नवंबर (सोमवार) को एक रूई से भरा ट्रक पलट गया, जिससे पुल पर जाम लग गया। पुलिस ने जैसे-तैसे रुई खाली कर ट्रक को किनारे करवाया और जाम खोला। 26 नवंबर (मंगलवार) को ट्रक को क्रेन से सीधा किया गया, लेकिन गड्ढों की वजह से ट्रक फिर पलट गया, जिससे फिर से जाम लग गया। इससे पहले गुरुवार को भी इसी पुल पर दो ट्रकों के गिरने से ट्रक मालिक और ड्राइवर की मौत हो गई थी।
पिछले एक साल से चल रहा है वन-वे ट्रैफिक
एनएचएआई और जिला प्रशासन को बार-बार हाइवे सुधारने के लिए सूचित किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पिछले एक साल से यहां वन-वे ट्रैफिक चल रहा है, जिससे दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। गहरे गड्ढों और बंद पट्टी के कारण ट्रक पलटने की घटनाएं हो रही हैं, जो कि हाइवे पर यातायात के लिए खतरे का कारण बन रही हैं। एनएचएआई की लापरवाही के कारण स्थानीय लोग और वाहन चालक परेशान हैं, और प्रशासन से इस पर शीघ्र सुधार की मांग कर रहे हैं।

शिवपुरी बायपास पर हादसों का सिलसिला जारी: एक साल से हाइवे की एक पट्टी बंद; 7 दिनों में तीन दुर्घटनाएं, दो ने गंवाई जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कायस्थ समाज की पहल: वृद्धा आश्रम को मिली ठंडी राहत / Shivpuri News
- चिरली में पटवारी पर रिश्वतखोरी के आरोप: नामांतरण के लिए मांगे हजारों रुपए, किसान जलभराव से भी परेशान / Shivpuri News
- FIR में 4 लाख… हकीकत में 30 लाख की चोरी! 10 महीने बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी / Shivpuri News
- लीज 1 बीघा 700 बिस्वा, कब्जा 50 बीघा पर! गिट्टी क्रेशर की धूल से आसपुर के ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News
- आदिवासी बस्ती के बीच शराब दुकान… नशे से बिगड़ रहा माहौल, महिलाएं-बच्चे असुरक्षित—ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment