शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर नगर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ रमेश चौधरी का आज निधन हो गया। उनके निधन से पूरे नगर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई! डॉ रमेश चौधरी चिल्लू डॉक्टर के नाम से विख्यात थे। वे सफल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ वरिष्ठ समाजसेवी भी थे। राजनीति के क्षेत्र में वे जिम्मेदारान पदों पर रह चुके थे। श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के करीबी नेता कहे जाने वाले डॉक्टर रमेश चौधरी गहोई वैश्य समाज के संरक्षक, एवं समाज सेवा में हमेशा अग्रणी माने जाते थे। उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवा देते हुए गांव गांव जाकर लोगों का उपचार किया। पिछोर के सुप्रसिद्ध स्कूल लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल के संस्थापक होने के साथ-साथ कई समाजसेवी संस्थाओं से भी जुड़े रहे! लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल के संचालक आशीष चौधरी के पिता डॉ रमेश चौधरी अपने परिवार में सबसे बड़े थे। उन्होंने हमेशा अपने परिवार को एक सूत्र में बांध के रखा और संयुक्त परिवार के रूप में रखने की मिसाल बने। डॉ रमेश चौधरी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, वे चौधरी परिवार की शान कहे जाते थे। डॉक्टर चौधरी के जाने से क्षेत्र के लिए अपूर्णनिय क्षति हुई है। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार 26 नवंबर को सायं 5 बजे उनके निज निवास बड़ा बाजार पिछोर से मुक्तिधाम ले जाइ गई, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिको ने सहभागिता की। उनके प्रशंसकों एवं समर्थको ने दुख की इस घड़ी में परिजनों को शांत्वना देते हुए डॉ रमेश चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की है साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों, गणमान्य नागरिकों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।
श्रद्धांजलि सभा आज बुधवार को
पिछोर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर रमेश चौधरी (चिल्लू डॉक्टर) के स्वर्गवास उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्थानीय गहोई धर्मशाला भवन बड़ा बाजार पिछोर पर शाम 4:00 बजे रखा गया है।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ रमेश चौधरी का निधन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कायस्थ समाज की पहल: वृद्धा आश्रम को मिली ठंडी राहत / Shivpuri News
- चिरली में पटवारी पर रिश्वतखोरी के आरोप: नामांतरण के लिए मांगे हजारों रुपए, किसान जलभराव से भी परेशान / Shivpuri News
- FIR में 4 लाख… हकीकत में 30 लाख की चोरी! 10 महीने बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी / Shivpuri News
- लीज 1 बीघा 700 बिस्वा, कब्जा 50 बीघा पर! गिट्टी क्रेशर की धूल से आसपुर के ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News
- आदिवासी बस्ती के बीच शराब दुकान… नशे से बिगड़ रहा माहौल, महिलाएं-बच्चे असुरक्षित—ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment