शिवपुरी के जिला अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर सेवाएं दे रहे एक महिला और दो पुरषों को पिछले 16 माह से वेतन नहीं मिला हैं। इसकी शिकायत आज तीनों ने कलेक्टर से की हैं। तीनों का कहना हैं कि स्वास्थ्य विभाग में वेतन की मांग को लेकर कई अर्जिया लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई हैं।
कैलाश कुशवाह, हरीशंकर कुशवाह, सुनीता भगत ने बताया की कि वह जिला चिकित्सालय शिवपुरी में वार्ड बॉय के पद पर पदस्थ हैं। तीनों को लगभग 16 माह, सितम्बर 2023 से आज दिनांक तक वेतन भुगतान नहीं हुआ है। कार्यालय प्रमुख सिविल सर्जन से इस संबंध में पूछे जाने पर उनके द्वारा बजट न होने की बात कहकर गोलमोल जवाब दिया जाता रहा है। 16 माह से वेतन न मिलने से घर का खर्चा चलाना बहुत मुश्किल हो गया हैं।
कैलाश कुशवाह की मां ने बताया कि उसका बेटे का लीवर खराब हैं। पैसों के अभाव में सही इलाज तक नहीं करा पा रहें है। परिवार को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। वेतन भुगतान न होने के कारण परिवार कर्जे में डूबता जा रहा हैं। जबकि अस्पताल में 9 स्थाई कर्मी वार्ड बॉय पदस्थ हैं जिनमें से 6 कर्मचारियों को दिपावली के दो दिन पूर्व लगभग 13 माह का वेतन भुगतान प्राप्त हुआ है किन्तु तीन कर्मचारियों का आज दिनांक तक वेतन भुगतान नहीं किया गया है। इसी समस्या को लेकर आज वह कलेक्टर के पास पहुंचे हैं। इस मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का कहना है कि बजट के आभाव में तीनों कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल सका हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और फाइनेंस डारेक्टर को कई पत्र लिखे जा चुके हैं। प्रयास कर रहे हैं कि जल्द से जल्द तीनों कर्मचारियों को वेतन उपलब्ध हो सके।
तीन वार्ड बॉय को 16 माह से नहीं मिला वेतन: कलेक्टर से शिकायत, मां बोली- बेटे का लीवर खराब, कैसे कराए उपचार / Shivpuri News




