Press "Enter" to skip to content

मूर्ति विसर्जन देखने गया युवक हुआ लापता, 40 दिन से नहीं मिली खोजखबर, पिता ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सिरसौना से एक 20 साल का युवक लापता हो गया हैं. 40 दिन लापता होने को आ गए हैं. लेकिन आज दिनांक तक युवक को बरामद नहीं किया गया है. परिजनों ने एसपी से युवक को बरामद करने की गुहार लगाई है.

जानकारी के हरिराम लोधी निवासी ग्राम सिरसौना थाना करैरा ने बताया कि उसका बेटा सचिन लोधी उम्र 20 साल 12 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन देखने के लिए गया हुआ था. जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा. जिसकी तलाश रिश्तेदारी में की गई. लेकिन कहीं भी पता नहीं चल सका. जिसकी शिकायत करैरा थाने में गुमशुदगी की दर्ज कराई गई थी. लेकिन 40 दिन से ऊपर हो जाने के बाद भी आज दिनांक तक युवक को बरामद नहीं किया गया है. परिजनों ने युवक को बरामद करने की गुहार एसपी शिवपुरी से लगाई हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!