शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले गिंदोरा गाँव में उधार दिए पैसे वापस मांगने पर 5 लोगों ने मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं.
जानकारी के अनुसार जानकीलाल जाटव पुत्र लल्लाराम जाटव उम्र 35 साल ने बताया की गांव के भानु जाटव पर उसके उधारी के पैसे थे। जब शनिवार की शाम उसने अपने पैसे वापिस मांगे तो भानु ने अपने परिवार के साथ आकर उसके एवं उसके परिवार के 4 अन्य लोगो के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें शनिवार की रात 9 बजे जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है।




