Press "Enter" to skip to content

महाराष्ट्र में मिली प्रचंड जीत पर भाजपा ने माधव चौक चौराहे पर “मोदी हैं तो मुमकिन हैं” के नारे, चलाई आतिशबाजी / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी को महाराष्ट्र में मिली प्रचंड जीत पर आज माधव चौक चौराहे पर जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ता ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद एवं मोदी है तो मुमकिन के नारे लगाए गए।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने महाराष्ट्र विधानसभा में मिली ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व का परिणाम बताया है। साथ ही उत्तर प्रदेश के उपचुनाव मे प्रचंड जीत एवं झारखंड के विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जनता जनार्दन के साथ-साथ पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है, परिणाम बता रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य, सुरेंद्र शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव,  प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमनी, केपी परमार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय कुशवाहा,  युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत सेन, आकाश राठौर, कपिल भार्गव सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!