शिवपुरी: यदि किसी क्षेत्र का औद्योगिक विकास होता है तो रोजगार भी उत्पन्न होता है और आर्थिक स्थिति संपन्न होती है। उद्योगों की स्थापना को लेकर सरकार भी लगातार प्रोत्साहन दे रही है, जिससे छोटे उद्यमी आगे आए और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बने।
शिवपुरी जिले में भी कई युवा इस क्षेत्र में आगे आकर काम कर रहे हैं। शिवपुरी के सफल उद्यमी वरुण गुप्ता जो गुप्ता वायरइंडस्ट्रीज का संचालन कर रहे हैं। जिले के युवा उद्यमी हैं, जिन्होंने कुछ समय पहले ही वायर, केवल बनाने की यूनिट स्टार्ट की है। अर्ध शहरी औद्योगिक संस्थान गुना नाका में यूनिट स्थापित की है।
अब शिवपुरी में ही इलेक्ट्रिकल वायर, केवल आदि का उत्पादन हो रहा है। वरुण गुप्ता बताते है कि पहले वायर ट्रेडिंग का काम करते थे परंतु अब वायर केवल बनाने का काम अपनी स्वयं की यूनिट में ही कर रहे हैं। इसमें उन्होंने 90 लाख का इन्वेस्टमेंट किया है। अभी कुछ माह पहले ही काम शुरू किया गया है। अभी काम शुरुआती स्तर पर पर है। कई लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। यूनिट के लिए इंदौर और दिल्ली से कच्चा माल खरीद रहे हैं और शिवपुरी में उत्पाद तैयार करते हैं। उन्होंने आधुनिक मशीनें लगाई हैं। उनकी यूनिट में तैयार उत्पाद को शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें उद्योग विभाग से भी लगातार सहयोग रहा है।

शिवपुरी के युवा उद्यमी
अब शिवपुरी में ही बनाए जा रहे हैं वायर, केवल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment