,

पोहरी क्षेत्र के दुल्हारा में एक शख्स की जहर खाने से हुई मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर  जांच शुरू की / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम दुल्हारा की है जहाँ एक शख्स की जहर खाने से मौत हो गयी है जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अंकेश ने बताया में ग्वालियर रहकर पढ़ाई कर रहा हूं जहा 10 बजे मेने मेरे पापा महेश कुमार को फोन लगाया तो फोन नही उठाया था तभी थोड़ी देर बाद गाव के एक युवक का फोन आया कि तुम्हारे पापा ने जहर खा लिया जिसके बाद मेरे ताऊ का लड़का व माँ एम्बुलेंस से लेकर पोहरी हॉस्पिटल पहुचे जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।