शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के गुना-शिवपुरी हाईवे पर ककरवाया ओवरब्रिज के पास एक ट्रक और मिनी ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। घटना गुरुवार सुबह 4 बजे की बताई गई है। टक्कर के बाद आयशर मिनी ट्रक का ड्राइवर और हैल्पर करीब 4 घंटे से तक केबिन में फंसे रहे। बाद में क्रेन की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
वहीं चार घंटे तक गुना-शिवपुरी हाईवे में जाम की स्थिति बनी रही। जिसे ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया। जानकारी के मुताबिक टमाटर से भरा ट्रक गुना से ग्वालियर की ओर जा रहा था वहीं आलू से भरा आयशर मिनी ट्रक ग्वालियर से गुना की ओर जा रहा था। तभी देहात थाना क्षेत्र के ककरवाया ओवरब्रिज के पास फोरलेन पर दोनों की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई।
घटना में ग्वालियर की ओर जा रहा ट्रक आयशर मिनी ट्रक के केबिन पर पलट गया। सूचना के बाद मौके पर देहात पुलिस पहुंची। यहां ड्राइवर और हेल्पर को निकालने में चार घंटे का समय लग गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। मृतकों की पहचान सुनील शर्मा और हरिओम शर्मा के रूप में हुई है। दोनों भिंड जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।
शिवपुरी शहर के गुना-शिवपुरी फोरलेन बायपास ककरवाया गांव के पास करीब दो किलोमीटर हाईवे की एक पट्टी को NHAI द्वारा बंद करके रखा हुआ है। करीब एक साल से दोनों ओर का ट्रैफिक हाईवे की एक ही लेन से गुजर रहा है।

ट्रक-मिनी ट्रक की भिड़ंत में ड्राइवर-हेल्पर की मौत, 4 घंटे बाद केबिन से निकल पाए शव, जाम की स्थिति बनी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment