शिवपुरी में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने भांजे की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बहन अपने भाई से बेटे को छोड़ने की गुहार लगाती रही लेकिन भाई ने अपनी बहन की एक ना सुनी और भांजे को मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम राजू जाटव करैरा (30) है और वह सिल्लारपुर गांव का रहने वाला था। राजू ने चार साल पहले अपने पिता की हत्या की थी।
जानकारी के मुताबिक राजू के बड़े मामा की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे मामा के पास उसकी मां के हिस्से की जमीन है। उसके मामा के हिस्से में कुल 9 बीघा जमीन है। राजू अपनी मां के हिस्से की 3 बीघा जमीन की मांग कर रहा था। इसी पर चर्चा करने के लिए वह अपनी मां तेजा बाई और दोस्त प्रमोद लोधी (26) के साथ मामा पहलवान जाटव के घर गांव बामौर डामरौन मजरा पहुंचा था।
राजू के घायल दोस्त प्रमोद लोधी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे राजू अपने मामा पहलवान जाटव से जमीन में अपनी मां का हिस्सा मांग रहा था। उस दौरान पहलवान का बेटा चंदन और उसका भतीजा गब्बर जाटव भी मौजूद थे। पहलवान ने राजू को जमीन का हिस्सा देने से साफ मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में आपस में गाली-गलौज होने लगी।
इसके बाद पहलवान ने अपने बेटे और भतीजे के मिलकर लाठियों से राजू को पीटना शुरू कर दिया। प्रमोद लोधी के मुताबिक जब उसने राजू को बचाने की कोशिश की तो तीनों ने मिलकर उस पर भी हमला कर दिया। जैसे-तैसे भागकर राजू के दोस्त ने अपनी जान बचाई।
एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा ने बताया कि राजू जाटव की हत्या के मामले में पुलिस ने मामा पहलवान जाटव, उसके बेटे चंदन और भतीजे गब्बर जाटव के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

मां के हिस्से की प्रॉपर्टी मांगना पड़ा महंगा: मामा ने भांजे को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, बहन अपने बेटे को बचाने की गुहार लगाती रही / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment