,

3 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ आरोपी हरवीर चंदेल पुत्र गनपत चंदेल को कब्रिस्तान रोड पुलिया से किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की देहात थाना पुलिस ने 03 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती 64,000 रुपए के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया हैं.

देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव ने बताया की 19 नवंबर को सूचना मिली की पुलिया के पास कब्रिस्तान रोड लुधावली पर एल आरोपी गांजे के साथ खड़ा हैं. सूचना पर आरोपी हरवीर चंदेल पुत्र गनपत चंदेल उम्र 38 साल निवासी 26 नंबर कोठी के पास फतेहपुर शिवपुरी के कब्जे से अवैध रूप से रखे 3 किलो 200 ग्राम गांजा जिसकी कीमत 64,000 रुपए को जप्त कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एवं आरोपी के विरुद्ध वापसी पर अपराध क्र. 449/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम किया गया।


इनकी रहीं सराहनीय भूमिका: निरीक्षक रत्नेश यादव थाना प्रभारी देहात, उनि अमित चतुर्वेदी, उनि जे. बी. सिंह बैस, प्रआर. 548 दीपचन्द्र, प्र.आर.201 सुनील भार्गव, प्र.आर. 281 आदेश धाकड, प्रआर. 342 मोहन सिंह चौहान, प्र. आर. 844 केशव सिंह, प्र. आर. 499 देवेन्द्र सेन, आर.511 बदन सिंह धाकड, आर. 182 दिनेश सिंह, आर. 129 राघवेन्द्र रघुवंशी, आर. 683 मनोज कुमार, आर. 88 पुष्पेन्द्र रावत थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।