शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत कलोथरा डांग में ले जाकर महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया हैं. थाने पर सुनवाई ना होने के बाद आज पीड़ित महिला ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में न्याय की गुहार लगाई हैं.
जानकारी के अनुसार महिला ने बताया की 12 नवंबर को मैं अपने पति एवं 5 साल के बच्चे के साथ गांव सड़क नयाखेड़ा तहसील पिछोर से सिरसौद चौराहे करैरा तक बस से आए. वहां से सिद्ध स्थान करैरा बगीचा जा रहे थे तभी सिरसौद चौराहे से एक बुलेरो गाड़ी जोकि गजेन्द्र गुर्जर निवासी वीरपुर वाले की थी उसमें 5 लोग बैठे थे. उन्होंने मुझे, पति एवं बच्चे को गाडी में बिठा लिया. इसी दौरान नया अमोला पर मेरे पति को पुड़िया लेने के लिए उतार दिया और वहां से मुझे गजेन्द्र व उसके साथी रूपेश गुर्जर व अरविन्द पाल, मातादीन कुशवाह कलोथरा डांग में ले गया और सभी ने बारी-बारी से मेरे साथ बलात्कार किया और कट्टा आडकर मेरा सोने का मंगलसूत्र और कानों की झुमकी छीन ली. इसके बाद मुझे अपने घर नया अमोला लेकर आए. और मेरे साथ बुरी तरह मारपीट करने लगे. थाने पर सुनवाई ना होने के चलते सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद बिना निराकरण के शिकायत को बंद दिया है. आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई हैं.

कट्टे की नोक पर कलोथरा डांग में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सोने का मंगलसूत्र, कान की झुमकी लूट ले गए आरोपी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment