शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र के एक गांव में रेप पीड़िता के घर में एक युवक का शव मिला। जिस घर में युवक का शव मिला उसी घर की एक महिला ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
युवक के परिजनों ने रंजिशन युवक की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन युवक के शव को लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने एक रेप पीड़िता, उसके पति और उसके भाई समेत 6 लोगों पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
बडोखरा गांव के रहने वाले कल्याणसिंह पिता तरवरसिंह धाकड उम्र 65 साल ने बताया कि उसका बेटा बृजेश धाकड उम्र 35 साल रविवार की देर शाम खेत पर पानी देने गया था। सुबह 4 बजे गांव के रहने वाले हरिवल्लभ धाकड ने बताया कि गांव के एक घर में ब्रजेश मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। वहां जाकर देखा तो घर के एक कमरे के दोनों दरवाजे में ताले लगे हुए थे। तत्काल सूचना कर पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद कमरे में ब्रजेश का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
मृतक के पिता कल्याण सिंह ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को फोन कर खेत से बुलाया गया, बाद में उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। उन्होंने बताया कि जहां बृजेश का शिव मिला है, उस घर के सामने रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि आधी रात को लड़ने-झगड़ने की आवाजें आ रही थी, जिसके कुछ देर बाद घर से कुछ लोग निकलते भी दिखे।
जिस घर में ब्रजेश धाकड़ का शव फांसी के फंदे पर मिला हैं। उस घर में रहने वाली महिला ने पिछले साल दिसंबर में ब्रजेश के ऊपर रेप का मामला दर्ज कराया था। कुछ दिनों में न्यायालय में कुछ तारीखें होनी थी। जहां महिला के बयान के बाद मृतक को सजा हो सकती थी, लेकिन इससे पहले ब्रजेश का शव उसी महिला के घर से मिला।
बदरवास थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि शव दूसरे के घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों का आरोप है कि उस परिवार से रंजिश चली रही है। परिजनों के बयानों के आधार पर एक महिला, उसके पति और पति के भाई समेत 6 लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। शिवपुरी में पैनल के जरिए शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया गया है।

रेप पीड़िता के घर मृत मिला रेप का आरोपी: पिता का आरोप- बेटे को मारकर लटकाया, पीड़िता समेत 6 लोगों पर हत्या का केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment