शिवपुरी: पोहरी श्योपुर रोड पर छर्च थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलोंआ के मोड पर डीएपी खाद से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटे आई है.
घटना रात 10 बजे की है जानकारी अनुसार ट्रक डीएपी खाद लेकर श्योपुर जा रहा था जैसे ही ट्रक बिलोंआ के मोड पर पहुंचा ,ट्रक अनियंत्रित हो गया ट्रक 3 फीट ऊंची दीवार तोड़कर सड़क से नीचे पलट गया वही हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटे आई है ट्रक में करीब 500 बोरी डीएपी खाद था, हादसे में ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया
डीएपी खाद से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में ट्रक हुआ क्षतिग्रस्त / Shivpuri News




