शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र में अंतर्गत आने बाली आमोलपठा चौकी क्षेत्र के कुंडलपुर मोड़ पर एक ट्रैक्टर चालक ने कुंडलपुर गांव की तरफ ट्रैक्टर अचानक से काट दिया. जिसकी चपेट में बाइक सवार आ गया.
जानकारी के अनुसार फूलसिंह आदिवासी पुत्र जगदीश आदिवासी निवासी ग्राम पारागण ने बताया कि वह पत्नी सुनीता आदिवासी एवं बेटे गुलशन आदिवासी उम्र 4 साल के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहर था. इसी दौरान जब वह कुंडलपुर मोड़ पर पहुँचे तो ट्रैक्टर चालक ने अचानक कुंडलपुर गाँव की तरफ ट्रैक्टर को मोड़ दिया. जिसके कारण बाइक ट्रैक्टर की पीछे बाले टायर के चपेट में आ गई.
बाइक पर सवार पत्नी सुनीता आदिवासी की झांग में 30 टांके आए हैं. वहीँ, पति फूल सिंह आदिवासी के पैर में फ्रेक्चर हैं. जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं.







Be First to Comment