शिवपुरी: जिले की खनियाधाना पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर और दो चोरी की बाइक खरीदने वालों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने 6 लाख रूपए के कीमत की 9 चोरी की बाइक अलग-अलग स्थानों से बरामद की है।
खनियाधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि 4 नवंबर को खनियाधाना कस्बे के रहने वाले बालिद अली की एक बाइक चोरी हुई थी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी थी। इसी दौरान शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गूडर रोड नहर के पास एक चोरी की बाइक बेचने के फिराक में एक युवक खड़ा हुआ हैं। सूचना के बाद पुलिस पुलिस टीम को मौके पर भेजा था।
पहले से 7 मामले दर्ज
पुलिस टीम ने गूडर रोड नहर के पास से एक बिना नंबर की बाइक के साथ एक युवक को पकड़ा था। उक्त बाइक कस्बे से चोरी हुई बाइक थी। आरोपी ने अपना नाम दीपेश साहू (20) पिता हेमराज साहू बताया। आरोपी खनियाधाना थाना क्षेत्र के अछरौनी का रहने वाला था। आरोपी पर पूर्व में 7 मामले दर्ज हैं। पहले भी आरोपी कई बाइकों को चोरी कर चुका था।
9 चोरी की बाइक बरामद, दो खरीदारों पकड़े गए
खनियाधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी दीपेश साहू ने 8 अन्य बाइक चोरी करने का जुर्म स्वीकार किया। जिनमें से एक बाइक वह राजेन्द्र जाटव निवासी बामौरखुर्द और दूसरी बाइक गोलू जाटव निवासी बामौरखुर्द को बेच चुका था। पुलिस ने दोनों चोरी की बाइक खरीदने वालों से चोरी की दोनों बाइक बरामद कर उन्हें भी गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने बाइक चोर दीपेश साहू के खेत से 6 चोरी की बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने कुल चोरी की 9 बाइक बरामद करते हुए बाइक चोर दीपेश साहू और चोरी की बाइक खरीदने वाले राजेन्द्र जाटव और गोलू जाटव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने खनियांधाना सहित बसई , पिछोर , चंदेरी से बाईकों को चोरी करना बताया है।

चोरी की 9 बाइक के साथ चोर को पकड़ा: 7 मामले दर्ज हैं आरोपी पर, बाइक खरीदने वाला दो आरोपी भी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment