शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली मझेरा फोर-लेन पर एक अज्ञात ट्रक ने कार में पीछे से तेज रफ्तार लापरवाही चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें सवार महिला की मौत हो गई. वहीं तीन मासूम बच्चों सहित 2 युवक घायल हैं. जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं.
जानकारी के अनुसार लवकुश निवासी ग्राम सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश ने बताया कि कि वह पुणे में रहकर कपड़े धुलाई का काम करता हैं. इसी दौरान वह अपने गांव सिद्धार्थनगर शादी समारोह में शामिल होने के लिए वापस अपने घर जा रहा था. इस दौरान जब वह शिवपुरी जिले की सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली मझेरा फोर-लेन पर पहुंचा. तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी. जिसके बाद लवकुश की पत्नी साधना कन्नोजिया उम्र 26 साल निवासी सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश की मौत हो गई. घटना में लव कुश का साला अभिषेक पुत्र दिनेश कन्नोजिया उम्र 18 साल, लवकुश का दोस्त जयनाथ पुत्र रामभरोसी उम्र 35 साल निवासी गोरखपुर, लव कुश की बेटी रिया पुत्र लवकुश उम्र 8 साल, सिया पुत्र लवकुश उम्र 1 साल, आदित्य पुत्र लवकुश 5 साल घायल हैं. जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं. सुरवाया थाना पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है.









Be First to Comment