शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत गेहूं पिसवाने जा रहे एक पिता-पुत्र में तेज रफ्तार कर चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी. इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया हैं. घायल पिता-पुत्र का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार संतराम आदिवासी निवासी ग्राम खुडैला थाना सुरवाया अपने बेटे राजा आदिवासी उम्र 13 साल के साथ बाइक पर सवार होकर गेहूं पिसवाने के लिए सुरवाया आया हुआ था. इसी दौरान फोर लाइन पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद पिता पुत्र घायल हो गए. परिजनों ने पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. जहां पर उनका उपचार जारी है.
गेंहूँ पिसवाने जा रहे पिता पुत्र में तेज रफ़्तार कार चालक ने मारी टक्कर, मौके से फरार कार चालक / Shivpuri News




