शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गजोरा में एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला को कुत्ते ने काट लिया. इसके बाद महिला घायल हो गई. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार मुखी लोधी पत्नी फूल सिंह लोधी उम्र 60 साल निवासी ग्राम गजोरा थाना पिछोर ने बताया कि वह अपने घर पर सुबह 4 बजे खटिया पर सो रही थी. इसी दौरान आवारा कुत्ता आ गया. जिसे भगाया तो उसने सिर पर काट लिया. जिससे महिला घायल हो गई. परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
खटिया पर सो रहीं महिला को कुत्ते ने सिर पर काटा, कुत्ते को भगाने के दौरान हुआ हादसा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News




