शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हाईवे पर लापरवाही से ट्रक चलाते हुए पीछे से बाइक में टक्कर मार दी. बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए हैं. जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार अशोक बघेल ने बताया कि मेरे फूफा कल्याण सिंह बघेल उनके दो रिश्तेदार गुंटू बघेल और रामकली बघेल के साथ कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहरा में गमी में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान जब उन्होंने हाईवे से कोलारस तरफ बाइक मोडी तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक को उड़ा दिया. जिसके कारण महिला रामकली बघेल का हाथ अलग हो गया है और अन्य दो लोगों की हालत भी गंभीर है जिन्हें जिला अस्पताल में एंबुलेंस की मदद से भर्ती कराया जहां पर तीनों घायलों का उपचार जारी है. मौके से ट्रक फरार हो गया हैं






Be First to Comment