Press "Enter" to skip to content

अनियंत्रित पिकअप ने गाय और महिला को मारी टक्कर: वाहन भी पलटा, झांसी से शिवपुरी सूअर लेने आ रहा था / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला हाईवे पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन गाय और एक महिला को टक्कर मारने के बाद पलट गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, उसे शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा शनिवार सुबह 7 बजे कोटा-झांसी हाईवे पर हुआ। यहां पिकअप लोडिंग वाहन (UP70LT7181) झांसी से शिवपुरी की ओर आ रहा था। तभी अमोला क्रेसर गांव के पास वाहन ने एक गाय के बछड़े में टक्कर मार दी थी। इसके बाद लोडिंग वाहन ने पानी भरकर घर की ओर लौट रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी थी। बाद में लोडिंग वाहन भी अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में घायल हुई महिला का नाम कृष्णा खटीक बताया गया हैं।

घटना की सूचना जीतेंद्र सोलंकी ने अमोला हाईवे पुलिस चौकी के प्रभारी सतीश जयंत को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया है। वहीं, लोडिंग वाहन को हाईवे से हटाकर आवागमन शुरू कराया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!