Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद के चलते महिला पर किया कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सकलपुर में जमीनी विवाद के चलते महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिसके कारण महिला गंभीर घायल हो गई. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं.

जानकारी के अनुसार कोशलेन्द्र सिंह राजावत पुत्र स्वर्गीय हेमन्त कुमार सिहं राजावत उम्र 40 साल निवासी ग्राम सकलपुर थाना सतनवाडा ने बताया की कि इन्द्रपाल राजावत, वीरेन्द्र राजावत से जमीन का विवाद चल रहा था इसी दौरान 13 नवंबर की शाम 5:30 बजे मैं पत्नी के साथ खेत पर नाले के किनारे सकलपुर में थे. तभी इन्द्रपाल राजावत कुल्हाड़ी लेकर, वीरेन्द्र राजावत डंडा लेकर आये तथा उनके साथ में कोमल राजावत व आदित्य राजावत भी आए और विवाद करने लगे. जब विरोध किया तो इन्द्रपाल ने मेरी पत्नि रश्मि के पैर में कुल्हाडी मार दी. जिसके कारण पत्नी गंभीर घायल हो गई. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!