,

नरवर क्षेत्र के ग्राम दौनी में जंगली लड़ईया को शिकार बनाए बैठा 18 फीट का खतरनाक अजगर को सर्पमित्र पठान ने सुरक्षित पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: नरवर क्षेत्र से 32 किलोमीटर दूर ग्राम दौनी में धान के खेत में एक जंगली लड़ईया को जकड़ कर बैठा अजगर दिखाई दिया अजगर को देखते ही पूरे गांव में दहशत फैल गई और लोग घबराने लगे तुरंत नरवर के निवासी सर्प मित्र सलमान पठान को अजगर होने की सूचना दी सर्पमित्र सलमान पठान तुरंत गांव पहुंचे और देखा कि एक विशाल अजगर एक जंगली लड़ाईया को जकड़ कर बैठा हुआ है पठान ने तुरंत अजगर को खेत से बाहर निकाला और वहां खड़े गांव के सैकड़ो लोगों को अजगर के बारे में कई जानकारियां थी पठान ने बताया कि यह विशाल अजगर किसी इंसान को भी आसानी के साथ अपना शिकार बना सकता है जंगल में यह सांप ज्यादातर जंगली शिकारीयों का शिकार करता है अजगर को इंडिया रॉक पाइथन के नाम से जाना जाता है जिस पर कानूनी लक्षण भी हासिल है पठान ने सुरक्षित अजगर को पकड़कर इंसानों से दूर जंगल में छोड़ने के लिए अपने साथ ले गए।