शिवपुरी: जिले की करैरा पुलिस ने 22 हजार रुपए कीमत का एक किलो सौ ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया हैं।
करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि पुलिस को आज शुक्रवार को सिरसौना गांव में गांजा बेचने वाले की सूचना मिली थी। पुलिस टीम को सिरसौना गांव भेजकर सिरसौना तिराहे से एक थैला लिए एक युवक को पकड़ा था। युवक के थैले में एक किलो सौ ग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया था। आरोपी ने अपना नाम केशव जाटव पुत्र हरुआ जाटव (38) बताया था। आरोपी सिरसौना गांव का ही रहने वाला था।
केशव जाटव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित मारपीट की धाराओं में दो मामले दर्ज है।
22 हजार के गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार: गांव में गांजा बेचने का करता था काम, एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज / Shivpuri News




