शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के खरई गांव के पास कोटा झांसी फोरलेन हाईवे पर आज शुक्रवार की सुबह 5 बजे एक ट्रक में आग भड़क गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची तेंदुआ थाना पुलिस ने फायरबिग्रेड की मदद से आग पर जैसे तैसे काबू पा लिया। घटना में ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
जानकारी के मुताबिक राजस्थान के भीलवाड़ा से एक ट्रक की तकनीकी खामी को दूर कराने के लिए शिवपुरी के पड़ौरा चौराहा पर स्थित टाटा मोटर्स एजेंसी पर लाया जा रहा था। ट्रक संचालक ने ट्रक की पिछली बॉडी को भीलवाड़ा में ही निकलवा दिया था। तभी आज सुबह 5 बजे खरई गांव के पास ट्रक के केबिन में अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई। ड्राइवर ने ट्रक को हाईवे पर खड़ा कर कूद कर अपनी जान बचाई थी।
ट्रक में आग लगने की सूचना खरई गांव के रहने वाले नरोत्तम वर्मा ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही तेंदुआ थाना प्रभारी विवेक यादव मय दल के पहुंच गए थे। तत्काल फायरबिग्रेट को बुलाया गया था। इसके बाद आग पर जैसे तैसे काबू पाया गया। बाद में ट्रक को हाईवे से हटवा कर हाईवे की बंद पड़ी एक पट्टी से आवागवन शुरू कराया गया।

ट्रक में भड़की आग, धूं-धूं कर जला: भीलवाड़ा से सुधार के लिए लाया जा रहा था शिवपुरी के पड़ौरा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment