अन्य किसानों को भी सलाह,सुपरसीडर से बोनी करें किसान
शिवपुरी: जिले में खरीफ फसल की धान को छोडकर कटाई पूर्णता की ओर है और कुछ किसान धान की पराली जलातें हैं जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट होती है एवं पर्यावरण को नुकसान होता है। इसलिए शासन द्वारा नरवाई प्रबंधन योजना चलाई हैं, जिसमें किसान सुपर सीडर, हैप्पी सीडर का उपयोग कर सकते हैं।किसान धान, सोयाबीन फसल में कटाई के तुरन्त बाद सुपर सीडर, हैप्पी सीडर से बोवनी करें, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर से बोवनी करने से फसल के ठण्डल या फसल अवशेष जमीन में मिल जातें हैं और कार्बनिक पदार्थ के रूप में परिवर्तित होकर भूमि की उर्वरा शक्ति में वृद्धि करते हैं।
साथ ही भूमि में नमी संरक्षण में वृद्धि होती हैं जिससे फसल पकने की निश्चित अवधि से लगभग एक से दो सप्ताह पूर्व पक कर तैयार हो जाती हैं। उत्पादन उतना ही मिलता है जितना अन्य विधि से बोने में मिलता हैं।
शिवपुरी के सिंहनिवास के किसान धर्मेंद्र रावत के खेत पर सुपरसीडर के माध्यम से गेहूं की बोनी की गई। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन भी मौके पर डेमो देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने वहां उपस्थित अन्य किसानों से भी चर्चा की और का उपयोग, नैनो डीएपी और एनपी के खाद के उपयोग पर चर्चा की।
किसान धर्मेंद्र रावत ने बताया कि खेती में वह पिछले दो-तीन वर्षों से एनपीके का उपयोग कर रहे हैं और लगातार अच्छी फसल प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा सुपर सीडर के माध्यम से बीज बोने से से भी जो लाभ हो रहा है उसके बारे में भी उन्होंने अन्य किसान भाइयों को भी बताया है। किसानों को बार-बार जुताई और बोनी करनी पड़ती है। सुपर सीडर के उपयोग से किसानों की लागत और समय दोनों की बचत होती है। इसके अलावा जो फसल अवशेष है उसका उपयोग इस खेत में खाद के रूप में होता है। इसलिए किसान भाई अधिक से अधिक सुपर सीडर को ही बोनी के लिए बढ़ावा दें।
मौके पर कृषि विभाग के उपसंचालक डॉक्टर यू एस तोमर के अलावा कृषि विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीणजन भी उपस्थित थे।
कृषि विभाग के उपसंचालक ने बताया है कि जिले में खरीफ 2024 फसल कटाई कर सुपरसीडर, हैप्पी सीडर से कृषकों द्वारा 300 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वोवनी की जा चुकी हैं। कृषकों से आग्रह हैं कि कटाई के तुरन्त बाद सुपर सीडर एवं हैप्पी सीडर से बोवनी करें।

सुपरसीडर से खेत में की गेहूं की बुवाई, कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ भी डेमो देखने पहुंचे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment