Press "Enter" to skip to content

भैसों को ढूंढने निकली विवाहिता हुई लापता, तलाश करने के बाद कुएं में मिला शव, हत्या या आत्महत्या पुलिस जाँच में जुटी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर ब्लॉक के भौंती थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपारा में भैंस ढूंढने निकली विवाहिता लापता महिला का कुएं में शव मिला हैं. बता दें की वापस नहीं लौटने पर परिजन महिला को ढूंढने निकले तो कुए किनारे चप्पल साड़ी रखी मिली. 

जानकारी के अनुसार मृतिका के ससुर प्रेम नारायण परिहार उम्र 40 साल ने बताया कि बबीता परिहार उम्र 28 साल 7 नवंबर की सुबह 7 बजे घर से कुएं पर भैंस ढूंढने गई थी. काफी समय बाद वापस नहीं लौटी तो परिजनों के लोगों के संग बबीता को ढूंढने खेत पर पहुंचे. मोटे हर के कुएं पर घाट पर बबीता की चप्पल और साड़ी पड़ी नजर आई जब कुएं में कांटा डाला गया तो बबीता कांटे से पानी के ऊपर आ गई. तत्काल पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची. बॉडी को बाहर निकाल कर मनपुरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां मनपुरा स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी एवं पोस्टमार्टम के लिए शासकीय कर्मचारी ना होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए 18 से 20 घंटे का इंतजार करना पड़ा.

इस मौके पर खंगार समाज के जिला अध्यक्ष महेश परिहार के द्वारा बताया गया कि जब मेरे द्वारा  सीएमएचओ को फोन कर जानकारी दी तब कहीं जाकर पीएम हो सका वहीं बबीता के मायके वालों ने आरोप लगाए हैं कि हमारी बेटी को आए दिन परिवार के द्वारा प्रताड़ित किया जाता था.  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!