Press "Enter" to skip to content

कचरा डालने को लेकर विवाद में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: घूरा डालने के विवाद में 62 साल की बुजुर्ग महिला के हमला कर हत्या का मामला सामने आया है। घायल महिला का छह दिनों से ग्वालियर इलाज चल रहा था। गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया है।

घटना बैराड़ थाने के हुसैनपुर गांव की है। मौत के बाद पुलिस संबंधितों पर हत्या की धाराओं का इजाफा करने की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक 1 नवंबर 2024 की मारपीट में घायल ग्राम हुसैनपुर निवासी बैजंती जाटव (62) पत्नी गंगाराम जाटव की इलाज के दौरान 7 अक्टूबर की सुबह ग्वालियर में मौत हो गई है। दरअसल कचरा डालने को लेकर झगड़ा हुआ था। फरियादी शिवसिंह जाटव ने बैराड़ थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बन्हेराखुर्द गांव के सीताराम यादव, मंगल यादव,व धर्मवीर यादव और सीताराम का बेटा चारों आए और सरकारी जगह पर घूरा डालने पर गालियां देने लगे।

गालियां देने से मना किया तो चारों ने लाठी व डंडों से हमला कर दिया। हमले में 62 साल की बैजयंती जाटव, 65 साल के पति गंगाराम जाटव सहित 70 साल के रामहेत जाटव, 32 साल की रचना जाटव और 25 साल का अखैय जाटव घायल हुआ था। बुजुर्ग महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर सीधे शिवपुरी आ गए। इसके बाद रात 8 बजे शव लेकर बैराड़ पहुंचे, जहां पोहरी एसडीओपी को अन्य लोगों के नाम गिनाएं हैं, जिन्हें हत्या के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!