शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के गणेशखेड़ा गांव के एक खेत पर आज गुरुवार की दोपहर 6 फीट लंबे मगरमच्छ को मजदूरों द्वारा देखा गया। जिससे मजदूरों में दहशत फैल गई। बाद में सूचना के बाद मौके पर पहुंची बदरवास वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। जानकारी के मुताबिक गणेशखेड़ा गांव के किसान लखन लोधी के खेत पर मजदूर काम कर रहे थे। तभी एक 6 फीट लंबे मगरमच्छ को देखा गया था। मगरमच्छ देख घबराए मजदूरों ने काम बंद कर इसकी सूचना खेत मालिक को दी थी। मौके पर बदरवास से वन विभाग की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया था। गीला खेत होने के चलते मगरमच्छ भी खेत की गीली मिट्टी की वजह से भाग नहीं पा रहा था। बाद में रेस्क्यू टीम द्वारा करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को जैसे तैसे पकड़ा था। बता दें कि गणेशखेड़ा गांव से होकर कोई भी नदी नहीं गुजरती है। इसके बावजूद मगरमच्छ खेत तक कहा से चलकर पहुंचा इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है। वन अमले की रेस्क्यू टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई और उसे ढ़ेंकुआ गांव के तालाब में सुरक्षित छोड़ दिया।

खेत में मजदूरों को दिखा 6 फीट लंबा मगरमच्छ : दो घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने किया रेस्क्यू, तालाब में छोड़ा सुरक्षित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment