शिवपुरी: जिले की करैरा तहसील के समोहा गांव में एक ग्रामीण की भैंस ने अनोखे बछड़े को जन्म दिया है। नवजात बछड़ा दो नाक और तीन आंख के साथ पैदा हुआ है। वहीं, बछड़े का एक कान है। जैसे ही अनोखे बछड़े के जन्म की खबर क्षेत्र में फैली इसके बाद ग्रामीण बछड़े को देखने पहुंचने लगे हैं।
जानकारी के मुताबिक, समोहा गांव के रहने वाले रघुराज लोधी की भैंस ने बीती रात एक अनोखे बछड़े को जन्म दिया था। रघुराज ने बताया कि बछड़े को देख कर वह हैरान रह गए थे। उसके दो नाक जिसमें सांस लेने के लिए चार छेद थे। इसके अलावा उसके बछड़े के तीन आंख थीं। लेकिन उसके दो कान की जगह एक ही कान था। इसके बावजूद जन्म के कई घंटे गुजरने के बाद भी बछड़ा जिंदा है।
बता दें कि अनोखे बछड़े के जन्म के बाद आस-पास के ग्रामीण बछड़े को देखने रघुराज लोधी के घर पहुंच रहे हैं। हालांकि इस प्रकार की घटनाएं कभी कभार देखने को मिलती हैं। पालतू दुधारू पशु बकरी, गाय और भैंस के बछड़े अलग बिकृति के साथ पैदा होते रहते हैं।

भैंस ने 2 नाक, तीन आंख और 1 कान बाले बछड़े को दिया जन्म, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment