डीपीसी ने शाला प्रबंधन समितियों को बैठक में दिए गुणवत्तायुक्त कार्य के निर्देश, दिसंबर तक की डेडलाइन
शिवपुरी। जिले में अतिवर्षा और समय के साथ जीर्णशीर्ण हुए कई सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में से 27 स्कूलों की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के बाद राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा 27 स्कूलों के लिए 2 से 3 लाख रुपए तक की राशि वृहद मरम्मत के लिए शाला प्रबंधन समितियों के खातों में जारी कर दी गई है। इतना ही नहीं 17 स्कूलों में पृथक-पृथक बालक-बालिका शौचालय के लिए भी करीब 48 लाख रुपए की राशि जारी हो गई है। इन दोनों कार्यों के लिए जारी राशि के व्यवस्थित व निर्देशानुसार उपयोग को लेकर जिला परियोजना समन्वयक दफेदार सिंह सिकरवार ने डाइट में संबंधित स्कूलों की शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सचिव सहित जिला शिक्षा केन्द्र के तकनीकी अमले में शामिल सहायक यंत्री व उपयंत्रियों की बैठक ली। डीपीसी सिकरवार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय सीमा यानि दिसम्बर अंत तक उक्त राशि से मरम्मत व शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। कार्य निर्देशों, मापदण्डों के पालन के साथ-साथ गुणवत्तायुक्त भी किया जाए। वहीं तकनीकी अमले को भी निर्देश दिए हैं कि वे इन निर्माण कार्यों की सतत मॉनीटरिंग करें।

63 लाख से संवरेगी 27 जर्जर स्कूलों की सूरत, 17 शौचालयों के लिए भी 48 लाख जारी, DPC ने दिए निर्देश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment