शिवपुरी: जिले के पिछोर अनाज मंडी में बुधवार को मूंगफली की फसल लेकर पहुंचे किसानों ने दोपहर 12 बजे सिरसौद-चंदेरी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। किसानों ने व्यापारियों पर कम दाम में मूंगफली खरीदने और टोकने पर मारपीट के आरोप लगाए।
करीब दो घंटे तक चले चक्काजाम से दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इस दौरान प्रशासन ने पहले किसानों को समझाइस दी, इस पर भी जब किसान नहीं माने तब पुलिस ने सड़क पर खड़े वाहनों में सवार लोगों की परेशानियों को देखते हुए जबरदस्ती जाम को हटवाया।
दरअसल, मूंगफली की फसल पिछोर मंडी लेकर पहुंचे किसानों का आरोप था कि व्यापारी उनकी फसल की कम डाक लगा रहे हैं। जिससे किसानों को दो-दो दिन तक मंडी में ही रुकना पड़ रहा हैं। इसके बावजूद व्यापारी मिलीभगत कर 25 सौ रुपए से अधिक भाव में मूंगफली नहीं खरीद रहे हैं।
किसानों ने बताया कि, जब आज एक किसान ने इसका विरोध किया तो व्यापारी ने उसके साथ मारपीट की। मंडी में पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं हैं। मंडी प्रबंधन मंडी की कैंटीन से खाने की रसीद जबरदस्ती कटवाने का दबाव भी बनाया जाता हैं।

किसानों ने किया सिरसौद-चंदेरी मार्ग पर चक्काजाम: व्यापारियों पर कम दाम में मूंगफली खरीदने और मारपीट के आरोप लगाए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के महिपाल अरोरा को मिला ‘Outstanding School Leader of the Year 2026’ सम्मान / Shivpuri News
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment